अर्थ : मृत्यु को प्राप्त होना या शरीर से प्राण निकलना।
उदाहरण :
दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति आज सुबह ही मर गया।
पर्यायवाची : अलविदा कहना, आँख मूँदना, आंख मूंदना, उठना, उड़ना, गुजरना, गुज़रना, चल बसना, चलना, जान चली जाना, जान जाना, टपकना, दम तोड़ना, नहीं रहना, परलोक सिधारना, प्राण त्यागना, प्राण निकलना, मरना, मौत होना, लुढ़कना
अर्थ : खेल में किसी गोटी या खिलाड़ी का खेल के नियमानुसार किसी कारण से खेल से अलग किया जाना।
उदाहरण :
इस खेल में हमारे चार साथी मर गए फिर भी खेल हमने ही जीता।
पर्यायवाची : मरना